प्रतिदिन · हिंदी माध्यम के लिए

PSIR & GS2 डेली ब्रीफ़

PSIR & GS2 डेली ब्रीफ़ प्रत्येक कार्यदिवस प्रकाशित होता है। उस दिन के चुने हुए लेखों का सार, उनका PSIR के पाठ्यक्रम और सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र-2 से संबंध, और पूरा PDF — तीनों एक साथ मिलते हैं। ब्रीफ़ इस समय अंग्रेज़ी में प्रकाशित होता है।

आज का ब्रीफ़ पढ़ें सभी अंक देखें

हिंदी-माध्यम अभ्यर्थी ब्रीफ़ का उपयोग कैसे करे

  1. ब्रीफ़ के तथ्य-तत्व — नाम, तिथियाँ, रिपोर्ट, संधियाँ, अनुच्छेद-संख्याएँ — भाषा-निरपेक्ष हैं। ये उत्तर में उसी रूप में काम आते हैं, माध्यम कोई भी हो।
  2. प्रत्येक ब्रीफ़ में विषय का पाठ्यक्रम से संबंध बताया जाता है। वही संबंध हिंदी पाठ्यक्रम के बिंदु से मिलाने पर पक्का हो जाता है — आधिकारिक हिंदी पाठ्यक्रम नोट्स-सूची पर उपलब्ध है।
  3. तर्क और विश्लेषण को अपनी हिंदी शब्दावली में दर्ज किया जाए — पारिभाषिक शब्द का वही हिंदी रूप, जो इस खंड के नोट्स में चलता है। लेखकों और विद्वानों के नाम देवनागरी में, पहले उल्लेख पर कोष्ठक में रोमन।
  4. उद्धरण मूल अंग्रेज़ी में भी लिखा जा सकता है — हिंदी माध्यम के उत्तर में अंग्रेज़ी उद्धरण मान्य है।
ब्रीफ़ से जुड़ा अभ्यास-क्रम सरल है: पहले उस दिन का ब्रीफ़, फिर संबंधित हिंदी नोट, फिर उस टॉपिक का कोई एक विगत वर्ष का प्रश्न। तीनों मिलकर एक ही दिन में पढ़ना, जोड़ना और लिखना पूरा कर देते हैं।