Q. क्लाउड सीडिंग के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. सिल्वर आयोडाइड क्लाउड सीडिंग में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला पदार्थ है।
2. बारिश को प्रेरित करने के लिए क्लाउड-सीडिंग में स्ट्रेटस बादलों को लक्षित किया जाता है।
3. यह वायुमंडलीय दबाव को स्थिर करके भूकंप को रोकने में भी मदद कर सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
व्याख्या–
कथन 1 सही है। सिल्वर आयोडाइड क्लाउड सीडिंग के लिए पोटेशियम आयोडाइड और ड्राई आइस (ठोस कार्बन डाइऑक्साइड) के साथ सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले रसायनों में से एक है।
कथन 2 और 3 ग़लत हैं। क्लाउड सीडिंग क्यूम्यलस बादलों को लक्षित करती है, जो वर्षा के लिए अधिक अनुकूल होते हैं। स्ट्रैटस बादल आमतौर पर निचले स्तर पर होते हैं और क्लाउड सीडिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण वर्षा होने की संभावना कम होती है। क्लाउड सीडिंग एक मौसम संशोधन तकनीक है जिसका उद्देश्य वर्षा को प्रेरित करना, ओलावृष्टि को कम करना या कोहरे को दूर करना है। इसका भूकंप रोकने या वायुमंडलीय दबाव को स्थिर करने से कोई संबंध नहीं है।
Source: DD News

