- FRC 2027: SFG Residential program | accepting application for Tranche-2 Click Here to know more →
- CSAT Classes for Prelims 2027 by Rishi Bhargav sir starts 16 Nov. at 5 PM Click Here to know more →
- Prelims Sprint classes 2027: Starts 2nd Nov. at 4:30 PM | First class open to all. Click Here to know more →
Date of Interview: 06/02/2024 Afternoon session, 4th to go
Board: Ms. Suman Sharm Ma’am
Optional: Hindi Literature
Home State: Rajasthan
Medium: Hindi
Background: B.A, M.A in Geography, PhD in Geography (Running)
DAF Keywords – 1)Bikaner, Rajasthan
2) Students union election – Grievance redressal committee
3) No question from the hobby section
Duration – around 30 minutes
एक हेल्पर ने गेट खोला, मैनें एंट्री के लिए मैम से परमिशन मांगी, उन्होंने कहा आइए। मैंने सभी को नमस्ते किया। मैम ने बैठने को कहा। मैं थैंक यू कह कर बैठ गया।
- To view all IAS Interview Transcripts 2023, visit this page
Chairman
- आप बीकानेर से हैं! आपने ज्योग्राफी में मास्टर्स किया है और अभी PhD भी कर रहे हैं! मैने कहा जी मैम।
- पहले मैम ने क्लाइमेट चेंज पर थोड़ा मोनोलॉग दिया और फिर कहा अभी COP-28 हुआ है, इसके key outcomes क्या -क्या रहे ?
- लॉस एंड डैमेज क्या है ? ( मेरे उत्तर में से प्रश्न)
- बिल्कुल सरल भाषा में किसी आम व्यक्ति को लॉस एंड डैमेज के बारे में समझाना हो तो कैसे बताओगे ?
- अगले 15 साल में भारत में कोयले के उपयोग का भविष्य क्या होने वाला है ? ( मैनें पहले प्रश्न में coal phase out मेंशन किया था)
- क्या हम भविष्य में कोयले को फेज आउट कर पाएंगे ?
- कॉप-27 में भारत ने क्या पहल शुरू की है ? ( मैनें पिछले प्रश्न में COP-27 को मेंशन किया था)
- LiFE (lifestyle for environment) क्या है ?
- आप इसमें कैसे योगदान देंगे ?
- एक यंग क्लाइमेट एक्टिविस्ट बहुत चर्चा में रही है। शायद वो यंगेस्ट क्लाइमेट एक्टिविस्ट भी हैं ? जानते हैं आप ? ( मैनें कहा Greta Thunberg, मैम ने कहा यस)
- किस देश की हैं वो और उन्होंने क्या किया था ?
- हाल फिलहाल उन्होंने प्रोटेस्ट हेतु क्या तरीका अपनाया है ?
Member 1 and Member 2
( दोनों ने ही इकोनॉमी, फाइनेंस एवं बैंकिंग के प्रश्न पूछे)
- कैशलेस इकोनॉमी के क्या फायदे हैं ?
- इससे फाइनेंशियल इंक्लूजन कैसे सुनिश्चित होगा ? उदाहरण देकर समझाइए।
- Fintech और परंपरागत बैंकों में क्या अंतर है ?
- Paytm पर RBI ने क्या कारवाई की है और क्यों ?
- बैंकों को अपना बिजनेस एक्सपैंड करने में क्या समस्याएं आ रही हैं ?
(बाकी प्रश्न में भूल रहा हूं)
Member 3
- मणिपुर में हिंसा क्यों हो रही है ?
- इस मुद्दे पर काफी सवाल जवाब चले, लगभग 2-minutes का डिस्कशन चला।
- म्यांमार बॉर्डर पर क्या issue है?
- FMR (फ्री मूवमेंट रिजीम) क्या है ?
- क्या इसे रोक देना ठीक है ? क्या दिक्कतें आएंगी ?
- क्या बाड़ (Fence) लगाना सही है ?
- बाड़ लगाने में क्या समस्याएं आएंगी ?
- आपके हिसाब से क्या होना चाहिए ?
- Situation based – मान लो एक डेटा सेंटर में आग लग गई हैं, और उसमें 5-6 कर्मचारी फंस गए हैं। आपके सामने दुविधा ये है कि हार्ड डिस्क ( डेटा स्टोर करने के लिए) को बचाएं या स्टाफ मेंबर को। क्या करेंगे आप ?
Member 4
- आपकी PhD का टॉपिक क्या है ?
- इस स्टडी (PhD) का रेफरेंस पीरियड क्या है ?
- आप बीकानेर से हैं, वहां का एक मंदिर बहुत फेमस है, कौनसा मंदिर है ? ( मैंने बताया करणी माता मंदिर)
- वहां चूहे बहुत है, क्या मान्यता है इसके पीछे ?
- कितने चूहे हैं ( मैंने स्माइल करके कहा सर एग्जैक्ट संख्या तो पता नहीं लेकिन 25-30 हजार की संख्या बताते हैं)
- क्या खिलाया जाता है इन चूहों को ?
- सफेद चूहे देखें हैं आपने ? ( मैंने कहां हां सर)
- फिर मेंबर ने हंस कर कहा मैनें भी विजिट किया है ये मंदिर भाई, और मुझे भी सफेद चूहे देखने का सौभाग्य मिला है। ( लगभग सभी सदस्य मुस्कुरा दिए)
- तनोट माता मंदिर का नाम सुना है ? कहां है ?
- इस मंदिर के बारे में क्या खास मान्यता है ?
(एक-दो प्रश्न भूल रहा हूं)
मैम ने कहा आपका इंटरव्यू समाप्त हुआ, थैंक यू।
मैनें सबको थैंक यू कहा और बाहर आ गया।
Personal experience – बोर्ड काफी कॉर्डियल था, खासकर चेयरपर्सन मैम पूरे इंटरव्यू में ध्यान से सुन रहे थे एवं मुस्कान धारण किए हुए थे। QnA की बजाय एक डिस्कशन की तरह ज्यादा लगा मुझे। एक-दो जगह के अलावा कहीं भी क्रॉस क्वेश्चन या ग्रिल करने जैसी स्थिति नहीं बनी।
मॉक इंटरव्यूज की उपयोगिता – प्रैक्टिस एवं कॉन्फिडेंस बिल्डिंग के लिए काफी सहायक रहते हैं। मेरा पहला इंटरव्यू था इसलिए मैंने काफी मॉक दिए (शायद 11)। विजन IAS, चहल एकेडमी, संकल्प, Only IAS, Forum IAS और KGS के मॉक इंटरव्यू UPSC interview के आसपास थे।
- To view all IAS Interview Transcripts, visit this page
- For full Interview Preparation Guide: Click Here
- Current Affairs For UPSC Exam 2024: Click Here



